Featured

राजस्थान साहित्य अकादमी के वर्ष 2012-13 के पुरस्कारों की घोषणा


सर्वोच्च मीरा पुरस्कार श्री भवानी सिंह, जयपुर को
कविता विधा का ‘सुधीन्द्र’ पुरस्कार हरीश करमचन्दानी, जयपुर को 

उदयपुर/23 मार्च

राजस्थान साहित्य अकादमी के वर्ष 2012-13 के विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास ने अवगत कराया कि








  1. अकादमी का इस वर्ष का 75000/-रु. का सर्वोच्च ‘मीरा’ पुरस्कार श्री भवानी सिंह, जयपुर को उनकी कथाकृति ‘मांणस तथा अन्य कहानियों’ पर घोषित किया गया है। 
  2. इस वर्ष का कविता विधा का ‘सुधीन्द्र’ पुरस्कार श्री हरीश करमचन्दानी, जयपुर को उनकी काव्यकृति ‘समय कैसा भी हो’ पर, 
  3. ‘रांगेय राघव’ पुरस्कार श्रीमती सावित्री रांका, जयपुर को उनकी कथाकृति ‘पन्ने ज़िन्दगी के’ पर,
  4. ‘देवराज उपाध्याय’ पुरस्कार डॉ. रेणु शाह, जोधपुर को उनकी आलोचना-कृति ‘साहित्यालोचनःविविध रंग’ पर,
  5. ‘कन्हैया लाल सहल’ पुरस्कार डॉ. अतुल चतुर्वेदी, कोटा को उनकी व्यंग्यकृति ‘घोषणाओं का वसंत’ पर, 
  6. ’डॉ. आलमशाह खान अनुवाद पुरस्कार’ श्रीमती इंदु शर्मा, जयपुर को उनकी अनूदित कृति ’अभिनव-संस्कृतकथा-प´चाशिका’ पर,
  7. ‘मरुधर मृदुल युवा लेखन पुरस्कार’ श्री अंजीव अंजुम, दौसा को उनकी  लघुकथा कृति ‘समझौता’ पर, 
  8. ’विजयसिंह पथिक साहित्यिक पत्रकारिता एवं रचनात्मक’ पुरस्कार श्री ईशमधु तलवार, जयपुर को घोषित किया गया है। 
  9. ‘सुमनेश जोशी’ प्रथम प्रकाशित कृति पुरस्कार श्रीमती शारदा शर्मा, सांगरिया को उनकी उपन्यास कृति ‘वैदेही’ पर 
  10.  ‘शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य’ पुरस्कार श्री त्रिलोक सिंह ठकुरेला, आबूरोड को उनकी कृति ‘नया सवेरा’ पर घोषित किया गया है। 
  11. ‘नवोदित प्रतिभा प्रोत्साहन’ पुरस्कारों के बारे में बताया कि महाविद्यालय स्तरीय ‘चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार योजना’ ‘में ‘कविता’ विधा का सुश्री खुशबू शर्मा, जयपुर को,
  12. कहानी’ विधा का सुश्री पायल कंवर, जयपुर को 
  13.  ‘निबंध’ विधा का श्री प्रियांश ओझा, सिरोही और सुश्री निकिता शर्मा, जयपुर को संयुक्त रूप से घोषित किया गया है।
  14. महाविद्यालय स्तरीय ‘डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार’ 
  15. ‘निबन्ध’ विधा पर सुश्री ज्योति चाँद सिन्हा, कोटा को घोषित किया गया है।
  16. ‘परदेशी पुरस्कार योजना’ में ‘कहानी’ विधा का सुश्री निष्ठा सक्सेना, जयपुर को, 
  17. ‘निबन्ध’ विधा का सुश्री मोनिका सोलंकी, जयपुर को 
  18.  ‘लघुकथा’ विधा का श्री गिरीश कुमार, शिवगंज, सिरोही को घोषित किया गया है।
ये सभी पुरस्कार 5-5 हजार रु. के हैं। व्यास ने अवगत कराया कि अकादमी पुरस्कार विजेताओं को घोषित पुरस्कार अकादमी के अप्रैल/मई, 2013 में आयोजित होने वाले ‘मीरा सम्मान समारोह’ में प्रदान किए जाएंगे। 

Comments

जिस प्रोफेशनल दक्षता के साथ यह खबर प्रस्तुत की गयी,प्रशंसनीय हैं |