Featured

अशोक जमनानी को माधव ज्योति अलंकरण

 
देश की हस्तियों का सम्मान 26 को   
होशंगाबाद।
नर्मदांचल का प्रसिद्ध माधव ज्योति अलंकरण समारोह 26 मई को होगा। इसमें खेल, सिनेमा, समाजसेवा, साहित्य, प्रशासनिक सेवा और मीडिया जगत की विभूतियों का सम्मान होगा। अलंकरण समारोह में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सम्मानित करेंगे। अलंकरण समारोह के जूरी मेंबर राजेन्द्र भारती, कपिल फौजदार ने बताया कि फिल्म जगत के अभिनेता इरफान खान को कला के क्षेत्र में, नर्मदांचल क्षेत्र के साहित्कार अशोक जमनानी, एमपी केडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रशांत मेहता, धारावाहिक दिया और बाती की नायिका दीपिका सिंह, महावीर चक्र विजेता कैप्टन दिजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया जाएगा। खेल क्षेत्र में साईना नेहवाल ने आने की स्वीकृति दे थी, लेकिन बाद में टूर्नामेंट की व्यस्तता होने के कारण वे कार्यक्रम में नहीं आ सकेंगी। जूरी 15 मई तक खेल जगत की दूसरी प्रतिभा नाम घोषित करेगी। 

ये हस्तियां भी होंगी सम्मानित 
कार्यक्रम में मीडिया जगत की हस्तियां भी सम्मानित होंगी। इसमें मनोज मनु, संदीप चौधरी, निधि कुलपति, शम्स ताहिर खान, शशि शेखर, बृजेश सिंह को सम्मानित किया जाएगा। 

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी 
अलंकरण समारोह में सांस्कृतिक कार्याक्र म भी होंगे। इस दौरान इंडियन आइडल द्वितीय की फायनलिस्ट, पार्श्व गायिका कोलकात्ता की अंतरा मिश्रा संगीतमय प्रस्तुति देंगी। 

राजस्थान की सरपंच भी आएंगी
राजस्थान के सोडागांव की सरपंच छवि राजावत को भी सम्मनित किया जाएगा। राजावत ने एमबीए की पढ़ाई कर कार्पोरेट जगत में खास मुकाम हासिल किया, लेकिन जनसेवा करने के लिए राजावत ने उच्च पद त्याग कर सरपंच बनाकर गांव का विकास और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम में जुटी हुई हैं। 

आचरेकर का सम्मान मुंबई में 
सचिन तेंदुलकर के गुरू रमाकांत आचरेकर को श्रेष्ठ प्रशिक्षक एवं खेल योगदान के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मनित किया जाएगा।           

Comments