Featured

प्रलेस की नई कार्यकारिणी


नई दिल्ली.
प्रलेस का तीन दिवसीय पन्द्रहवां राष्ट्रीय सम्मेलन आज समाप्त हुआ. सम्मलेन के आखरी अधिवेशन में आज नई कार्य कारिणी का गठन हुआ और अली जावेद को महासचिव चुना गया जो दिल्ली विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में ऐसोसिएट प्रोफेसर हैं. कार्यकारिणी में ३१ सदस्यों के आलावा एक अध्यक्ष मंडल और एक सचिव मंडल बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ. अध्यक्ष मंडल के चेयरमेन प्रसिद्ध तमिल लेखक पुन्निलन तथा अन्य ४ सदस्यों विश्वनाथ त्रिपाठी (दिल्ली), खगेन्द्र ठाकुर (बिहार, झारखण्ड), गीतेश  शर्मा (प. बंगाल) और सुखदेव सिंह (पंजाब) का चुनाव हुआ. मलयालम लेखक ओ. वी. एन. कुरूप व प्रो. नामवर सिंह को संरक्षक बनाया गया है, और सचिव मंडल के अन्य सदस्य राजेंद्र राजन (बिहार), सतीश कलसेकर (महाराष्ट्र), पी. लक्ष्मीनारायणा (आन्ध्र प्रदेश) और अमिताभ चक्रवर्ती (प. बंगाल) हैं. हर राज्य का सचिव या अध्यक्ष में से कोई एक कार्यकारिणी के सदय मंडल में शामिल होंगे. तीन दिन के इस सम्मलेन में समस्त भारत के २० राज्यों के लगभग चार सौ लेखकों ने शिरकत की. 

Comments