Featured

कहानी हेतु यश पुरस्कार -2012


यश पब्लिकेशंस, दिल्ली द्वारा साहित्यिक लेखन और प्रकाशन को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2012 से यश पुरस्कार की शुरुआत की है यह सम्मान प्रत्येक वर्ष एक विधा की सर्वश्रेष्ठ पांडुलिपि को प्रदान किया जायेगा इस वर्ष की कहानी विधा के लिए कहानीकारों से उनकी पांडुलिपि प्रविष्टि के रूप में आमंत्रित हैं इस पुरस्कार की घोषणा 30 मई, 2012 को की जायेगी

नियम -
1. कहानी की पांडुलिपि अधिकतम 150 पृष्ठ की हो
2. ये कहानी प्रकाशित/अप्रकाशित हो सकती हैं किन्तु कहानीकार के किसी भी संग्रह में इसके पूर्व प्रकाशित ना हों
3. इस प्रतियोगिता में 50 वर्ष से कम उम्र के कहानीकार ही भाग ले सकते हैं
4. प्रविष्टि के साथ लेखक का बायोडेटा औऱ रंगीन छायाचित्र (पासपोर्ट साईज) भेजना होगा
5. प्रतिभागी चाहें तो कहानी के अंत में प्रकाशन का संदर्भ दे सकते हैं
6. प्रतिभागी/प्रशंसक/अपनी प्रविष्टि 30 अप्रैल, 2012 के पूर्व संयोजक, यश पुरस्कार, यश पब्लिकेंशंस, 1/10753, गली नं-3, सुभाष पार्क, नवीन शाहदरा, कीर्ति मंदिर के समीप, दिल्ली-110031, मो.9899938522 के पते पर भेज सकते हैं

पुरस्कार विवरण-
1. पुरस्कृत कहानीकार को 11,000 रुपये, सम्मान पत्र, प्रतीक-मंजूषा आदि से दिल्ली या अन्यत्र एक विशिष्ट समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा
2. समारोह के पूर्व पुरस्कृत पांडुलिपि का प्रकाशन भी किया जायेगा जिसकी 25 प्रतियाँ पुरस्कृत कथाकार को दिया जायेगा
3. प्रकाशित कृति का कॉरीराईट कथाकार के पास ही रहेगा किन्तु वह इस संग्रह का अन्य संस्करण अन्यत्र प्रकाशित नहीं करेगा प्रतिवर्ष संबंधित पुरस्कृत कथाकार को अनुबंधित रायल्टी भी प्रदान की जायेगी

चयन समिति-
इस वर्ष कहानी पर केंद्रित यश पुरस्कार-2012 के लिए योग्य कथाकार के चयन के लिए निम्नांकित सदस्यों से समिति का गठन किया गया है-
1. डॉ. गंगा प्रसाद विमल, दिल्ली
2. श्री नंद भारद्वाज, जयपुर
3. श्री विश्वरंजन, रायपुर
4. डॉ. रणजीत साहा, दिल्ली
5. जयप्रकाश मानस, रायपुर (समन्यवक)

राहुल शर्मा/शांति स्वरूप शर्मा
यश पब्लिकेशंस, दिल्ली
मो.9899938522
yashpublicationdelhi@gmail.com
वेबसाईट- http://www.ypd.co.in/

Comments