Featured

प्रेस विज्ञप्ति:अब होगा कविता द्विबेदी का ओडिसी नृत्य

प्रेस विज्ञप्ति
अब होगा कविता द्विबेदी का ओडिसी नृत्य
स्पिक मैके की विरासत-2015 आयोजन श्रृंखला  

चित्तौड़गढ़ 21 अगस्त 2015

स्पिक मैके के राष्ट्रीय सलाहकार माणिक ने बताया कि युवाओं द्वारा संचालित छात्र सहभागिता वाले आन्दोलन स्पिक मैके द्वारा इन दिनों जिले में आयोजित की जा रही विरासत में अब ओडिसी नृत्य के कार्यक्रम होंगे। देश की जानी मानी ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विबेदी चित्तौड़गढ़ में दो प्रस्तुतियां देंगी इस दौरान उनके साथ संगतकार के रूप में गायक सुरेश सेठी, सारंगी वादक मानस कुमार और वायलिन वादक प्रदीप महाराणा शिरकत करेंगे। इकाई समन्वयक जेपी भटनागर के अनुसार पहला आयोजन बाईस अगस्त की शाम सात बजे जेके कॉलोनी निम्बाहेड़ा स्थित कैलाश विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में होगा। आयोजन की तैयारियाँ जेके सीमेंट वर्क्स के वरिष्ठ प्रबंधक एस.के.राठौड़ और समन्वयक अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में जारी है। दूसरी प्रस्तुति तेईस अगस्त की सुबह ग्यारह बजे मण्डपिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी। आन्दोलन की सहसचिव पूर्णिमा मेहता के अनुसार स्कूल के प्राचार्य रोहित सारस्वत के निर्देशन में तैयारियां जारी है। गौरतलब है कि श्री सांवलिया मंदिर मंडल द्वारा इस विरासत में मण्डपिया के विभिन्न विद्यालयों में स्पिक मैके कार्यक्रम होने हैं

सचिव सांवर और अध्यक्ष डॉ. खुशवंत सिंह कंग ने कहा कि कविता द्विबेदी बेहद प्रतिभावान कलाकार हैं जो वर्तमान में दिल्ली स्थित ओडिसी अकादमी की संस्थापक भी है। कविता ने नृत्य की शिक्षा अपने गुरु और पिता हरिकृष्ण बेहरा से ली है।समाजशास्त्र की विद्यार्थी रही द्विबेदी ओडिसी के लिए दूरदर्शन की ए ग्रेड कलाकार हैं। कविता द्विबेदी संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क मुख्यालय सहित विश्व के कई देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय की राष्ट्रीय स्कोलरशिप प्राप्त कविता द्विबेदी इससे पहले भी चित्तौड़ आ चुकी हैं। दिल्ली में ओडिसी केन्द्रित आयोजन जयदेव उत्सव का भी कविता द्विबेदी आयोजन करवातीं रही हैं। उनके चित्तौड़ प्रवास को लेकर प्रायोजक संस्थानों में काफी उत्साह है


सांवर जाट,स्पिक मैके चित्तौड़ सचिव

Comments