Featured

डॉ अवनीश सिंह चौहान को इंग्लेंड से 'मेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड'

मुरादाबाद
इंटरनेशनल बायोग्राफिकल सेंटर, केम्ब्रिज, इंग्लेंड ने डॉ अवनीश सिंह चौहान को आईबीसी मेन ऑफ़ ईयर अवार्ड (2013) प्रदान किया है।इटावा (.प्र.) के एक छोटे से गाँव चंदपुरा में जन्मे अवनीश सिंह चौहान पेशे से अंग्रेजी प्राध्यापक,  बाकी कवि-लेखक हैं।  इनकी प्रकाशित पुस्तकें- स्वामी विवेकानन्द: सिलेक्ट स्पीचेज, किंग लियर: क्रिटिकल स्टडी, स्पीचेज आफ स्वामी विवेकानन्द एण्ड सुभाषचन्द्र बोस: कॅम्परेटिव स्टडी, क्विन्टेसेन्स आफ इंग्लिश प्रोज (को-आथर), साइलेंस कोर्ट इज इन सेशन: क्रिटिकल स्टडी (को-आथर), फंक्शनल स्किल्स इन लैंग्वेज एण्ड लिट्रेचर, पैसेज टु इण्डिया: क्रिटिकल स्टडी (को-आथर), फंक्शनल इंगलिश, राइटिंग स्किल्स, टुकड़ा कागज़ का (नवगीत संग्रह),  बुद्धिनाथ मिश्र की रचनाधर्मिता (सम्पादित) हैं। 

आयरलेंड की कवयित्री मेरी शाइन द्वारा सम्पादित अंग्रेजी कविता संग्रह ' स्ट्रिंग ऑफ वर्ड्स' में भी इनकी रचनाएँ संकलित। इन्हें 'अंतरराष्ट्रीय कविता कोश सम्मान-2011',  मिशीगन-अमेरिका स्थित थिंक क्लब से वर्ष २०१२ के लिए 'बुक ऑफ़ ईयर अवार्ड', एवं राजस्थान पत्रिका का 'सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार-2013'
आदि से अलंकृत किया जा चुका है। वर्तमान में डॉ चौहान वेब पत्रिका पूर्वाभासके सम्पादक तथा दैनिक समाचार पत्र विधान केसरी के साहित्य संपादक हैं। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Comments