Featured

मन्नू भंडारी को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान

मन्नू भंडारी जी 
उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान वर्ष 2012 के लिए पुरस्कारों की घोषणा  

उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान वर्ष 2012 के लिए प्रख्यात गीतकार और कवि गोपालदास नीरज को राज्य का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार भारत-भारती प्रदान करेगा। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख 2 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है।इसके अलावा चौथीराम यादव को लोहिया साहित्य सम्मान, सोम ठाकुर को हिन्दी गौरव सम्मान, मन्नू भंडारी को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, बलदेव वंशी को दीनदयाल उपाध्याय सम्मान तथा चित्रा मुद्गल को अवन्ती बाई सम्मान से नवाजा जाएगा। इन सभी पुरस्कारों के लिए 4-4 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है।

निर्णय के मुताबिक पुष्पपाल सिंह तथा नसीम साकेती, जितेन्द्र नाथ मिश्र, शैलेन्द्र सागर, बुद्धिनाथ मिश्र, वीरेन्द्र यादव, शिवओम अम्बर, चंद्रसेन विराट, रामशंकर त्रिपाठी तथा विनोद चन्द्र पाण्डेय ‘विनोद’ को साहित्य भूषण सम्मान दिया जाएगा। इन सभी पुरस्कारों के लिये 2-2 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है।
अदीब ने बताया कि अवध किशोर जड़िया को लोक भूषण सम्मान, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ को कला भूषण सम्मान, अशोक चक्रधर को विद्या भूषण सम्मान, कृष्णा मुखर्जी को विज्ञान भूषण सम्मान, त्रिलोक दीप को पत्रकारिता भूषण सम्मान, तेजेन्द्र शर्मा को प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान तथा प्रकाश मनु को बाल साहित्य भारती सम्मान से नवाजा जाएगा। इन सभी पुरस्कारों के लिए 2-2 लाख रुपए की धनराशि दी जाती है।
 

Comments