Featured

'किले में कविता' में संभावित रचनाकार

आयोजन 'किले में कविता' रविवार को
चित्तौड़गढ़।
साहित्य और संस्कृति की मासिक ई पत्रिका अपनी माटी रविवार चार अगस्त को किले में कविता शीर्षक से काव्य गोष्ठी का आयोजन करेंगी। आयोजन से जुड़े डॉ ए एल जैन के अनुसार गोष्ठी शाम चार बजे दुर्ग स्थित मीरा मंदिर के पीछे जटाशंकर मंदिर परिसर में होगी। प्रतिभागी लेखकों में डॉ सत्यनारायण व्यास, रमेश शर्मा, एम एल  डाकोत, डॉ रमेश मयंक, अब्दुल ज़ब्बार, शिवमृदुल, योगेश कानवा, अमृत वाणी, नन्द किशोर निर्झर, मुरलीधर भट्ट  जैसे वरिष्ठ सहित किरण आचार्य,  कृष्णा सिन्हा, अखिलेश औदिच्य, कौटिल्य भट्ट, भरत व्यास, माणिक सरीखे नवोदित भी अपनी रचनाएं पढ़ेंगे।

इस अवसर पर अपनी माटी के लेखक समूह से जुड़े डॉ रेणु व्यास, डॉ राजेन्द्र सिंघवी, डॉ कनक जैन, डॉ अखिलेश चाष्टा, महेश शर्मा, डॉ राजेश चौधरी के निर्देशन में हिन्दी साहित्य के समसामयिक परिदृश्य पर चर्चा और श्रमदान भी होगा।गोष्ठी में साहित्यरसिक आमंत्रित हैं। 

डॉ ए एल जैन,अपनी माटी सलाहकार

संभावित रचनाकार साथी जो कविता पाठ करेंगे 
  1. डॉ सत्यनारायण व्यास
  2. माणिक
  3. योगेश कानवा
  4. नन्द किशोर निर्झर
  5. किरण आचार्य
  6. कृष्णा सिन्हा
  7. अखिलेश औदिच्य
  8. कौटिल्य भट्ट
  9. भरत व्यास
  10. अमृत वाणी
  11. रमेश शर्मा
  12. डॉ रमेश मयंक
  13. मुरलीधर भट्ट
  14. अब्दुल ज़ब्बार
  15. शिव मृदुल 
  16. एम एल  डाकोत

Comments