Featured

प्रेस विज्ञप्ति:स्पिक मैके विरासत-2013 आठ अगस्त से शुरू

प्रेस विज्ञप्ति
स्पिक मैके विरासत-2013 आठ अगस्त से शुरू 
चित्तौड़गढ़ 31 जुलाई ,2013

स्पिक मैके चित्तौडगढ की सालाना सीरीज विरासत 2013 आठ अगस्त से शुरू होने जा रही है। उदघाटन कार्यक्रम में देश की वरिष्ठ कथक नृत्यांगना विदुषी गीतांजली लाल अपनी शिष्या विद्या लाल के साथ प्रस्तुति देगी। इसी माह पच्चीस-छब्बीस अगस्त को कोणार्क नृत्य मंडप के निर्देशन में ओडिशा का लोकनृत्य गोटीपुआ और उनत्तीस को विदुषी कविता द्विबेदी द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्नीस सितम्बर को सात्विक वीणा के सर्जक सलिल भट्ट  चित्तौड़गढ़ में होंगे। विरासत की तैयारियों के बारे में अध्यक्ष डॉ ए एल जैन और समन्वयक जे.पी भटनागर ने बताया कि आयोजन स्थल आदि की जानकारी को अंतिम रूप देकर शीघ्र ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इस आन्दोलन से जुड़ने की अपील की है

अध्यक्ष डॉ ए एल जैन ने बताया कि स्पिक मैके जहां पहली बार दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ मिलकर हिन्दुस्तानी और कर्नाटकी संगीत से जुडा रियलटी शो नाद-भेद भी कर रहा है वहीं आगामी राष्ट्रीय स्कूल इंटेंसिव  सत्रह से तेईस अक्टूबर के बीच अलोंस पब्लिक स्कूल, रायपुर,छत्तीसगढ़ में करेगा। इस अधिवेशन में स्कूल शिक्षा से  जुड़े विद्यार्थी अपने अध्यापकों के साथ प्रतिभागिता निभा सकते हैं

डॉ ए एल जैन 

Comments