Featured

प्रेस विज्ञप्ति स्पिक मैके वर्ल्ड डांस सिरीज में बिम्बावती देवी का मणिपुरी नृत्य तेईस को

प्रेस विज्ञप्ति 

स्पिक मैके वर्ल्ड डांस सिरीज में बिम्बावती देवी का मणिपुरी नृत्य तेईस को

चित्तौड़गढ़ 21 अप्रैल,2013
स्पिक मैके चित्तौड़ द्वारा इन दिनों आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में तेईस अप्रैल का दिन प्रसिद्द शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी के नाम रहेगा।देश की युवा नृत्यांगना बिम्बावती देवी अपने पांच सदस्यीय दल के साथ जिले में दो प्रस्तुतियां देगी। प्राचाय रोहित शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक शांति लाल के अनुसार वे सुबह नौ बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, मण्डफिया और  दोपहर बारह  बजे महाप्रबंधक प्रवीण कुमार टांक के अनुसार आचार्य श्री नानेश महाविद्यालय,दांता में प्रस्तुति देगी।इन आयोजनों में आन्दोलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे पी भटनागर निर्देशन करेंगे।

बिम्बावती मणिपुरी नृत्य के साथ ही पुंग वाध्य यन्त्र और मार्शल आर्ट की भी तालीम लें रही हैं। देश-विदेश में अपने नृत्य कौशल का परिचय दे चुकी बिम्बावती आजकल समसामयिक कोरियोग्राफी में भी तल्लीन हैं।नृत्य श्रृंगारमणी की उपाधि प्राप्त बिम्बावती ने मानव संसाधन  की स्कोलरशिप भी पायी है।इन्हें दो हजार आठ में केन्द्रीय साहित्य अकादमी का युवा बिस्मिल्लाह खान सम्मान भी मिल चुका है।

सचिव,स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ 

Comments