Featured

सीता पुरस्कार:प्रविष्टियाँ आमंत्रित


हिंदी साहित्य-लेखन के प्रोत्साहन व संवर्धन हेतु तृतीय सीता-पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। राशि रुपये 1,00,001/- के इस पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक का चयन उनकी पुस्तकों के आधार पर किया जाएगा। तद्नुसार देश-विदेश के हिन्दी-साहित्य में सृजनरत सभी विद्वत्जनों  से  प्रविष्टि  के  रूप  में वर्ष 2010 और 2011 में प्रकाशित रचना की प्रतियाँ एक सहमति पत्र के साथ 15 मई, 2013 तक नीचे लिखे पते पर डाक द्वारा अथवा सीधे उपलब्ध कराने का अनुरोध है। 

प्रविष्टियाँ स्वयं लेखकोंप्रकाशकों या अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा भेजी जा सकती हैं।हिन्दी साहित्य के वरिष्ठ और जाने-माने लेखकों की समिति सभी प्रविष्टियों में से एक सर्वश्रेष्ठ रचना का चयन इस पुरस्कार के लिए करेगी।प्रथम सीता पुरस्कार श्री दिनेश कुमार शुक्ल को उनकी रचना ललमुनियां की दुनिया’ एवं द्वितीय सीता पुरस्कार श्रीमती ममता कालिया को उनकी पुस्तक कितने शहरों में कितनी बार’ के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार  सम्बन्धी  सभी  विवरण www.sitapuraskar.com पर भी देखे जा सकते हैं।    प्रविष्टियाँ आमंत्रित।(अंतिम तिथि: 15 मई, 2013)

संयोजक,सीता पुरस्कार
ए-75, शिवालिक (समीप मालवीय नगर)गीतांजलि रोडनई दिल्ली-17
दूरभाष: 91 11 26680494

Comments