चित्तौड़गढ़ 14 अप्रैल,2013
युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु बीते पैंतीस सालों से प्रयासरत छात्र आन्दोलन स्पिक मेके की ये श्रृंखला आगामी एक मई तक चलेगी।उदघाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन और कलाकारों का अभिनन्दन स्कूल प्राचार्य ग्रुप कप्तान डी सी सिकरोडिया, हेडमास्टर लेफ्टिनेंट कर्नल एम् आई हुसैन, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल अजय ढ़ील, स्पिक मैके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे पी भटनागर, सलाहकार बी डी कुमावत, यूं एस भगवती, वी भी व्यास ने किया।संगीत सभा का संचालन माणिक ने किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुओं से वाध्य यंत्र और वादन आदि से जुड़े प्रश्नों पर संवाद भी किया।
आयोजन में स्कूल के पांच सौ बच्चों सहित नगर के भी कई बुद्धिजीवी साथियो अनिल सिंह राठौड़, नन्द किशोर निर्झर, डॉ कनक जैन, डॉ राजेन्द्र सिंघवी, डॉ राजेश चौधरी, भावना शर्मा, सोहन लाल चौधरी, राजेश रामावत, महेंद्र खेरारु, अब्दुल जब्बर, संजय गुप्ता, डालर सोनी, लक्ष्मण व्यास, सुमित्रा चौधरी, कृष्णा सिन्हा, ऋतू शर्मा, डॉ नरेन्द्र गुप्ता, दिलीप गांधी आदि ने शिरकत की।
पंडित रवि शंकर को सम्प्रपित इन आयोजनों में आगामी कार्यक्रम तेईस अप्रैल को सुबह ग्यारह बजे मण्डफिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बिम्बा देवी के मणिपुरी नृत्य के रूप में होगा।
सचिव स्पिक मैके
Comments