Featured

सलूम्बर में होगा राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन


सलूम्बर में होगा राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन 

दो चरण में होने वाले बाल साहित्यकार सम्मेलन का पहला चरण जनजाति छात्राओं की लेखन कार्यशाला के रूप में 5 दिवसीय होगा। उसके बाद दूसरे चरण में दो दिवसीय बाल साहित्यकार सम्मेलन होगा।कार्यक्रम का प्रारंभ बच्चों की लेखन कार्यशाला से होगा। सर्वशिक्षा अभियान एवं सलिला के संयुक्त प्रयास द्वारा दिनांक 8 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली यह कार्यशाला 12 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें उन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा कविता, कहानी, निबन्ध, फीचर, पोस्टर बनाने के व लेखन के गुर सिखाये जायेंगे। इस अवसर अच्छे प्रदर्शन हेतु पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे। क्षेत्रिय प्रसार कार्यालय द्वारा बालिकाओं को फिल्म भी दिखाई जायेगी। 

राष्ट्रीय बालसाहित्यकार सम्मेलन में राज्य एवं देश से लगभग 50 साहित्यकार व 100 छात्राएं जनजाति छात्राएं भाग लेंगी। इसमें राजस्थान के अतिरिक्त नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश के साहित्यकार, पत्रकार, बालपत्रिकाओं के संपादक, एवं विभिन्न संस्थाएं शिरकत करेंगी। शिक्षा जगत के अधिकारी, राजस्थान सरकार के प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता, अध्ययनरत बाले-बालिकाएं एवं स्थानीय नागरिको की सहभागिता रहेगी।

बाल साहित्यकार सम्मेलन का केन्द्रीय विषय ‘बदलते परिवेश में बालसाहित्य की समसामयिक विवेचना’’ होगा। इस विषय पर तीन पत्रवाचन होंगे। पहला - बालसाहित्य: तब और अब। दूसरा - सूचनात्मक बालसाहित्य: तलाश नई संभावनाओं की। तीसरा - अन्तरजाल पर बालसाहित्य: एक पड़ताल। इस अवसर पर जनजाति अंचलों का बचपन: बालसाहित्य की सृजनात्मक भूमिका पर बीज वक्तव्य किशन दाधीच देंगे।

इस अवसर पर सलिलप्रवाह नामक स्मारिका एवं बालसाहित्य की पुस्तको का लोकार्पण होगा।बालिकाओं को पुरस्कार दिए जायेंगे। साहित्यकारों को सलिला सम्मान से नवाजा जायेगा।  किया जायेगा। कार्यशाला लेखन एवं पुस्तको की प्रदर्शनी लगाई जायगी। अतिथि साहित्यकारों द्वारा हाड़ीरानी को पुष्पाजंली अर्पित कर काव्यनिशा का आयोजन इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहेगा। नई दिल्ली की अपराजिता  orgnizetion एवं अपनी माटी वेबपत्रिका  इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

आयोजन संयोजिका
डॉ विमला भंडारी





कहानीकार,इतिहासकार,बाल साहित्यकार होने के साथ ही जन प्रतिनिधि भी हैं.भंडारी सदनपैलेस रोडसलूम्बर-313027,Mo-9414759359,02906230695    

Comments