Featured

अपनी माटी वेबपत्रिका का आयोजन 'त्रिवेणी' 30 सितम्बर को

चित्तौड़गढ़
साहित्य,समय और समाज के दस्तावेज़ीकरण के स्लोगन के साथ बीते तीन साल से अंतर्जाल पर प्रगतिशील अपनी माटी वेबपत्रिका का पहला अनौपचारिक आयोजन 'त्रिवेणी' के नाम से होने जा रहा है। आगामी तीस सितम्बर,2012 को सुबह ग्यारह बजे चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित रतन सिंह महल के प्रांगण में कविता पाठ आयोज्य है। विशेष रूप से निमंत्रित पाठक साथियों हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के तीन साथी कविता पाठ करेंगे।

पहले आकाशवाणी चित्तौडगढ के कार्यक्रम अधिकारी और कवि-लेखक योगेश कानवा है जो बीते एक साल से चित्तौड़ में कार्यरत हैं। मूल रूप से वे जयपुर के वासी है। अब तक दो कविता संग्रह ( एक हिन्दी एक राजस्थानी ) किताबें राजस्थान साहित्य अकादेमी से सहयोग योजना में प्रकाशित हो चुकी हैं। एक पुस्तक मीडिया से जुडी भी छप चुकी है। एक कहानी संग्रह जल्द ही प्रकाशित होगा। दूजे कवि नन्द किशोर निर्झर चित्तौड़ में ही शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य होने के साथ ही सालों से लिखते-पढ़ते रहे हैं। सरलमना निर्झर राजस्थानी में छंद लिखने में ज्यादा रुचिशील नज़र आये हैं। बहुत सी पत्र-पत्रिकाओं में छप भी चुके हैं। तीसरे और आख़िरी साथी  माणिक अध्यापक हैं।

भगवती लाल सालवी (अपनी माटी के लिए)

Comments