'बनास जन' का नया अंक बाज़ार में


अंतत: बनास जन का नया अंक आ गया है. इस अंक में प्रगतिशील आन्दोलन, अज्ञेय,शमशेर बहादुर सिंह पर विशेष सामग्री है और अनेक रचनाकार विविध रचनाओं यथा कविता,कहानी,यात्रा वृत्तांत, संस्मरण, निबंध,आलोचना, रेखाचित्र,समीक्षा इत्यादि के साथ मौजूद हैं. 

इनमे असगर वज़ाहत, स्वयं प्रकाश, मनीषा कुलश्रेष्ठ, अजित कुमार, सदाशिव श्रोत्रिय,सुमन केशरी, प्रेमपाल शर्मा, रवि श्रीवास्तव,  रामेश्वर राय, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, नन्द भारद्वाज सहित अनेक युवा रचनाकार शामिल हैं. 

अंक यथाशीघ्र दिल्ली के जे एन यू, यू स्पेशल, एन एस डी के स्टाल्स पर उपलब्ध होगा. आपसे यह अनुरोध भी है कि अपने शहर में बनास के लिए किसी वितरक का नाम सुझाएँ ताकि हम उन पाठकों तक भी पहुँच सकें जो कंप्यूटर से दूर हैं. 

आप डाक से इस अंक को मंगवाने के लिए एक सौ रुपये का मनी आर्डर नीचे दिए पते पर भिजवा दें,अंक आपको रजिस्टर्ड डाक/कोरियर से भिजवा दिया जाएगा. 

आपकी शुभकामनाओं की अपेक्षा में

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Copyright 2009 Simplex Celebs All rights reserved Designed by SimplexDesign