Featured

लिखावट की प्रस्तुति 'कविता पाठ 3'

प्रेस विज्ञप्ति            
नई दिल्ली, 19 जून, २०१२ (बुधवार): कविता और विचार का मंच     लिखावट    की ओर से चार कविता पाठों की एक श्रृंखला इसी अप्रैल महीने से शुरू की गई थी | तीसरे कविता पाठ   २० जून, २०१२ (बुधवार) को साढ़े पांच बजे शाम से मंडी हाउस इलाके के त्रिवेणी कला संगम के द्वितीय तल वाले सभाकक्ष  में संपन्न होगा|     इस   कविता पाठ   के  आमंत्रित कवि हैं  अंजू शर्मा, ओम लता, वंदना शर्मा, वर्तिका नंदा, आकांक्षा पारे और रूपा सिंहअध्यक्षता करेंगें विष्णु नागर | संचालन करेंगें  कवि मनोज कुमार सिंह|

इस बात को लेकर तमाम लोग उत्साहित हैं कि लिखावट फिर से अपनी पुरानी गति को पा लिया है| कुछ वर्षों कि निष्क्रियता या कहें कि कम सक्रियता के अपने मंद गति  से बाहर गया है| लिखावट के कुछ कार्यक्रम मसलन 'घर घर कविता' और 'कैम्पस में कविता' काफी लोकप्रिय और चर्चित रहे हैं| ऐसे कार्यक्रम ईधर लगातार हो रहे है| लिखावट आखिर है क्या? लिखावट  दरअसल लेखकों का एक समूह है जो लेखकों के रचनात्मक सहयोग से चलता है| लेखकों के इस  समूह को मित्र मंडली कहकर संबोधित करते हैं| यह मित्र मंडली पिछले २३ सालों से कविता और विचार को लेकर लिखावट के माध्यम से सक्रिय है| कविता और कविता पाठ को हमेंसा महत्वा दिया है| लिखावट ने पहला कार्यक्रम जनवरी, १९८९ को घर घर कविता के रूप में आयोजित किया था जिसमें हमारे समय के सबसे बड़े और महान कवि रघुवीर सहाय का एकल कविता पाठ हुआ| छोटी सी जगह थी  और तमाम लोग  थे|  


Invitation

मित्रों,
आप सभी के सहयोग से "लिखावट" का कार्यक्रम 'कविता पाठ - एक' और 'कविता -पाठ-दोके  सफल और सार्थक आयोजन के बाद  इसी की अगली कड़ी में 'लिखावट' के तीसरे कविता पाठ के  आयोजन की घोषणा करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है:
लिखावट की प्रस्तुति 'कविता पाठ 3'

स्थान: लेक्चर रूम, त्रिवेणी कला संगम, २०५, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली-११०००१
दिनांक: २० जून, २०१२ (बुधवार)
समय::३० शाम से

अध्यक्षता: विष्णु नागर
संचालन: मनोज कुमार सिंह
आमंत्रित कवि: : कवयित्रियाँ
अंजू शर्मा, ओम लता, वंदना शर्मा, वर्तिका नंदा, आकांक्षा पारे और रूपा सिंह

आयोजन सहयोग: लिखावट मित्र मंडली: अनीता श्रीवास्तव, विभा मिश्र, अंजू शर्मा, राजीव वर्मा, कृष्ण कुमार, सुनील मिश्र, उमेश चौहान, कृष्ण कुमार, उमेश चतुर्वेदी, अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, मनीष कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, अशोक चंद्र
संपर्क : अनीता श्रीवास्तव  9868174858

Comments