Featured

Asgar Wajahat


  
  
असगर वजाहत 


जन्म, 1946, फतेहपुर (उ.प्र.)
हिंदी के वरिष्ठ लेखक हैं जिनके छ: उपन्यास, पाँच कहानी-संग्रह, छ: पूर्णकालिक नाटक, एक नुक्कड़-नाटक संग्रह, पटकथा लेखन व्यावहारिक निर्देशिका, और ईरान तथा पकिस्तान की यात्राओं पर केंद्रित दो पुस्तकें छप चुकी हैं।

उनके नाटकों को हबीब तनवीर, एम. के. रैना, दिनेश ठाकुर, राजेन्द्रनाथ, शीमा किरमानी जैसे निर्देशों ने मंच पर प्रस्तुत किया है। उमेश अग्निहोत्री ने उनके बहुचर्चित नाटक 'जिस लाहौर नइ देख्या...’ का मंचन वाशिंगटन डी.सी. के कैनेडी सेंटर में किया था। इस नाटक को सिडनी, कराची, दुबई और लाहौर के अतिरिक्त देश के प्रमुख शहरों में मंचित किया गया है। इसके अनुवाद और मंचन गुजराती, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में किए गए हैं। 'जिस लाहौर...’ पर विख्यात निर्देशक राजकुमार संतोषी फीचर फिल्म बना रहे हैं।

असगर वजाहत ने कई फिल्मों की पटकथाएँ भी लिखी हैं।
भुवनेश्वर नाट्य संस्थान, हिंदी अकादमी, कथा यूके सहित कई सम्मानों से सम्मानित।
सम्प्रति, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में हिंदी के प्रोफेसर।
संपर्क : 79, कला विहार, मयूर विहार फेज वन
दिल्ली-110091



नमस्कार,अगर इस जीवन परिचय में आपको कोई कमी या कोइ नई बात जोड़नी/घटानी हो तो अछुती इस पेज का लिंक विषय लिखते हुए  हमें इस पते पर ई-मेल करिएगा.ताकी हम इसे अपडेट कर सकें-सम्पादक 

Comments