Featured

राजस्थान की साहित्य एवं सांस्कृतिक सम्पदा काफी समृद्ध: नामवर सिंह


एकता प्रकाशन, चूरू के लोगो का किया लोकार्पण

चूरू। 
हिन्दी साहित्य के साथ-साथ राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित स्थानीय एकता प्रकाशन के लोगो का लोकार्पण गत दिनों दिल्ली में हिन्दी साहित्य के प्रख्यात आलोचक और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. नामवरसिंह ने किया। इस मौके पर नामवरसिंह ने कहा कि राजस्थान के जोधपुर विश्वविद्यालय में रहते हुए उन्होंने राजस्थान को काफी करीब से जाना और समझा। राजस्थान की साहित्य एवं सांस्कृतिक सम्पदा काफी समृद्ध है। उन्होंने राजस्थानी भाषा के समकालीन लेखन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि राजस्थानी के लेखक इसकी समृद्धतता में रात-दिन संलग्न हैं। इस अवसर पर एकता प्रकाशन के प्रबंधक दुलाराम सहारण, भंवरसिंह सामौर, उम्मेद गोठवाल सहित कई साहित्यकार मौजूद थे।

Comments