Featured

हिंदी ब्लागिंग : दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

ठाणे ,महाराष्ट्र
''हिंदी ब्लागिंग  : स्वरूप, व्याप्ति और संभावनाएं ''  इस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही हैविश्विद्यालय अनुदान आयोग    द्वारा  इस संगोष्ठी को संपोषित  किया जा सके इस सन्दर्भ में  औपचारिकतायें पूरी की जा चुकी  हैं. के.एम्. अग्रवाल महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजन की जिम्मेदारी ली गयी है. महाविद्यालय के प्रबन्धन समिति ने संभावित संगोष्ठी के पूरे खर्च को उठाने की जिम्मेदारी ली है. यदि किसी कारणवश कतिपय संस्थानों से आर्थिक मदद नहीं मिल पाई तो भी यह आयोजन महाविद्यालय अपने खर्च पर करेगा.

              संगोष्ठी की तारीख भी निश्चित हो गई है (९-१०, दिसम्बर२०११  )  संगोष्ठी में आप की सक्रीय सहभागिता जरूरी हैदरअसल संगोष्ठी के दिन उदघाटन समारोह में हिंदी ब्लागगिंग पर एक पुस्तक के लोकार्पण क़ी योजना भी है. आप लोगों द्वारा भेजे गए आलेखों को ही पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित किया जायेगा . आप सभी से अनुरोध है क़ि आप अपने आलेख जल्द से जल्द भेजने क़ी कृपा    करें  . आलेख  भेजने की अंतिम तारीख  २५ सितम्बर २०११ है. मूल विषय है-''हिंदी ब्लागिंग: स्वरूप,व्याप्ति और संभावनाएं ''
 आप इस  मूल विषय से  जुड़कर अपनी  सुविधा के अनुसार उप विषय चुन सकते हैं

जैसे क़ि ----------------

- हिंदी ब्लागिंग का इतिहास  
 - हिंदी ब्लागिंग का प्रारंभिक स्वरूप  
- हिंदी ब्लागिंग  और तकनीकी समस्याएँ
 -हिंदी ब्लागिंग  और हिंदी साहित्य 
 -हिंदी के प्रचार -प्रसार में हिंदी ब्लागिंग का योगदान 
 -हिंदी अध्ययन -अध्यापन में ब्लागिंग क़ी उपयोगिता 
 - हिंदी टंकण : समस्याएँ और निराकरण
 -हिंदी ब्लागिंग का अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य 
 -हिंदी के साहित्यिक ब्लॉग
 १०-विज्ञानं और प्रोद्योगिकी से सम्बंधित हिंदी ब्लॉग 
 ११- स्त्री विमर्श से सम्बंधित हिंदी ब्लॉग 
 १२-आदिवासी विमर्श से सम्बंधित हिंदी ब्लॉग 
१३-दलित विमर्श से सम्बंधित हिंदी ब्लॉग
 १४- मीडिया और समाचारों से सम्बंधित हिंदी ब्लॉग
 १५- हिंदी ब्लागिंग के माध्यम से धनोपार्जन 
 १६-हिंदी ब्लागिंग से जुड़ने के तरीके
 १७-हिंदी ब्लागिंग का वर्तमान परिदृश्य
 १८- हिंदी ब्लागिंग का भविष्य 
 १९-हिंदी के श्रेष्ठ ब्लागर 
 २०-हिंदी तर विषयों से हिंदी ब्लागिंग का सम्बन्ध
२१- विभिन्न साहित्यिक विधाओं से सम्बंधित हिंदी ब्लाग
 २२- हिंदी ब्लागिंग में सहायक तकनीकें
 २३- हिंदी ब्लागिंग और कॉपी राइट कानून  
२४- हिंदी ब्लागिंग और आलोचना
 २५-हिंदी  ब्लागिंग और  साइबर ला
 २६-हिंदी ब्लागिंग और आचार संहिता का प्रश्न
 २७-हिंदी ब्लागिंग के लिए निर्धारित मूल्यों क़ी आवश्यकता
 २८-हिंदी और भारतीय भाषाओं में ब्लागिंग का तुलनात्मक अध्ययन
 २९-अंग्रेजी के मुकाबले हिंदी ब्लागिंग क़ी वर्तमान स्थिति 
३०-हिंदी साहित्य और भाषा पर ब्लागिंग का प्रभाव 
 ३१- हिंदी ब्लागिंग के माध्यम से रोजगार क़ी संभावनाएं 
३२- हिंदी ब्लागिंग से सम्बंधित गजेट /स्वाफ्ट वयेर 
  ३३- हिंदी ब्लाग्स पर उपलब्ध जानकारी कितनी विश्वसनीय
 ३४-हिंदी ब्लागिंग : एक प्रोद्योगिकी सापेक्ष विकास यात्रा 
 ३५- डायरी विधा बनाम हिंदी ब्लागिंग 
 ३६-हिंदी ब्लागिंग और व्यक्तिगत पत्रकारिता 
३७-वेब पत्रकारिता में हिंदी ब्लागिंग का स्थान 
 ३८- पत्रकारिता और ब्लागिंग का सम्बन्ध
 ३९- क्या ब्लागिंग को साहित्यिक विधा माना जा सकता है ?
४०-सामाजिक सरोकारों से जुड़े हिंदी ब्लाग 
४१-हिंदी ब्लागिंग और प्रवासी भारतीय 
४२- मनोविज्ञान  और हिंदी  ब्लॉग
४३- संगीत , नेट रेडियो  और हिंदी  ब्लॉग

सूचना :-

- महाविद्यालय  किसी तरह का  यात्रा व्यय प्रतिभागियों को नहीं देगा
- दिन के आवास और भोजन क़ी व्यवस्था  महाविद्यालय आप क़ी पूर्व  सूचना  के 
आधार  पर करेगा .
 - पंजीकरण  सभी के लिए अनिवार्य  है
- बाहर से आनेवाले  प्रतिभागियों  को  पंजीकरण के अतिरिक्त  ५०० रुपए आवास  के
लिए देने होंगे

आवेदन पत्र 
- आलेख  वाचन  के लिए किसी मानधन  क़ी अपेक्षा  ना रखें

योगदानकर्ता / रचनाकार का परिचय :-

डॉमनीष कुमार मिश्रा
हिंदी विभाग  
के.एम्अग्रवाल महाविद्यालय 
गांधारी  विलेज , पडघा  रोड
 कल्याण -पश्चिम, ,जिला-ठाणे ,महाराष्ट्र-421301 
mo-09324790726
 manishmuntazir@gmail.com
 http://www.onlinehindijournal.blogspot.com/
http://kmagrawalcollege.org/

SocialTwist Tell-a-Friend

Comments